कोल: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, GRP ने शव भेजा पीएम के लिए
Koil, Aligarh | Jun 28, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 की है। जहां दिल्ली से अलीगढ़ जंक्शन की यात्रा कर रहा एक यात्री युवक चलती हुई ट्रेन से उतरने की प्रयास में ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पुत्र हरि सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष डालचंद नगला थाना महुआ खेड़ा का बताया गया है।