राशमि: राशमी में विश्व नवकार दिवस पर जैन समाज ने किया सामूहिक नवकार मंत्र जाप
कस्बे में विश्व नवकार दिवस के अवसर पर गुरुवार को जैन समाज द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया गया। यह जाप श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक राशमी द्वारा शांति भवन में एक घंटे के लिए आयोजित हुआ। यह आयोजन पूज्य गुरुदेव कोमल मुनि महाराज और नवदीक्षित हर्षित मुनि महाराज के सान्निध्य में हुआ, जिससे वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। बड़ी संख्या में श्रावक-श्रावि