लोहंडीगुडा: बडांजी थाना अंतर्गत ग्राम बेलर में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद
लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के बडांजी थाना अंतर्गत ग्राम बेलर में शनिवार दोपहर 1 बजे एक धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में गंभीर विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई ,इस दौरान गांव के उपसरपंच भी घायल हो गए । मामले की जानकारी मिलते ही गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ।