मारवाड़ जंक्शन: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आउवा पर मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण समारोह हुआ आयोजित, विधायक केसाराम चौधरी रहे मौजूद
आउवा ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक केसाराम चौधरी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंकर सिंह उदावत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान 67 विद्यालय की 200 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच एवं अनेक गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।