गुना नगर: हनुमान चौराहे पर यातायात पुलिस ने भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक पर की कार्यवाही
गुना में यातायात पुलिस ने ओवरलोड भूसे से भरे ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली पर कार्यवाही की है। थाना प्रभारी अजय सिंह कुशवाहा ने बताया, शहर के बीचों बीच हनुमान चौराहे से एक ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्राली ओवरलोड भूसे से भरे दिखाई दिए। वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड अनुसार पाए गए। लेकिन ओवरलोड और ओवर हाइट थी। ड्राइवरों के पास लाइसेंस नहीं था। वैधानिक चालानी कार्यवाही की गई।