गुना नगर: राशिद कॉलोनी में छत पर गया एक व्यक्ति हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट लगाकर झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती
गुना में कैंट थाना क्षेत्र की रसीद कॉलोनी में छत पर पानी की टंकी का बल्ब बंद करने के दौरान राहुल रजक उम्र 28 साल 33000 केवी हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से करंट लगकर झुलस गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। वार्ड पार्षद ममता तोमर ने बताया, मोहल्ले से हाई टेंशन लाइन गुजरी है। पहले भी हादसे हो चुके हैं। सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जाएं।