गुना नगर: इस्कॉन मंदिर गुना में मनाया गया चैतन्य महाप्रभु का अवतरण दिवस बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
गुना में इस्कॉन मंदिर पर चैतन्य महाप्रभु का अवतरण दिवस मनाया गया। इस्कॉन मंदिर गुना के ऋषभानंद प्रभु जी, राघव कृष्णा प्रभु जी ने बताया, कार्यक्रम में गुना के बड़ी संख्या में लोगों के साथ इस्कॉन मंदिर उज्जैन से अध्यक्ष श्रीपाद धीर गौर प्रभु जी शामिल हुए। बीती रात में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरे कृष्णा हरे राम थीम पर चैतन्य महाप्रभु का अवतरण दिवस मनाया।