बरेली: 9 आरोपियों पर लाखों की रिश्वत लेकर केस बंद कराने का आरोप, SSP बरेली से शिकायत, दरोगा पर जांच की मांग
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बुझिया जनूबी निवासी चन्द्रपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बरेली को शिकायत देकर थाना भोजीपुरा में तैनात विवेचक दरोगा तवलेस चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके खेत में लगे 100 से अधिक पॉपलर के पेड़ काटे गए, नुकसान पहुंचाया गया और मारपीट की गई थी, जिसके संबंध में थाना भोजीपुरा में मुकदमा दर्ज हुआ था।