आगरा: अजीजपुर गांव में अध्यापक के घर के बाहर से बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद हुई
थाना मलपुरा क्षेत्र के अजीजपुर गांव में अध्यापक के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।