मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में ट्रैक्टर से गिरकर दूसरे ट्रैक्टर के चढ़ने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
ओछा थाना क्षेत्र के ज्योति में सड़क बना रहे शेर सिंह ट्रैक्टर में बैठकर काम करने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। ट्रैक्टर से गिरने के बाद शेर सिंह पुत्र रामबाबू की दूसरा ट्रैक्टर चढ़ने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के युवक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।