गिरिडीह: पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने टॉवर चौक पर किया विरोध प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार मूल्य वृद्धि और किल्लत के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को 5 बजे टॉवर चौक पर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।