जगदलपुर: कैलाश डोंगरी स्थित शिव मंदिर में सर्व नाई सेन समाज की बैठक, सदस्यों को दिया गया प्रमाण पत्र
सर्व नाई सेन समाज की बैठक कैलाश डोंगरी स्थित शिव मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने की। बैठक में समाज के पदाधिकारी व सदस्यों की मौजूदगी में सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही समाज को मजबूत बनाने ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने पर चर्चा की गई।