जगदलपुर: पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने किया थाना कोतवाली का निरीक्षण,थाना में उपस्थित बल से जाना स्वास्थ्य और हालचाल
बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा बेसिक पुलिसिंग के माध्यम से थाना कार्यवाहियों में कौशलता लाने हेतु सतत निर्देशित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ने आज थाना कोतवाली में वार्षिक निरीक्षण किया । पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के सभी संधारित रिकार्ड व रजिस्टर के रख-रखाव का निरीक्षण कर अद्यतन रखने संबंधी दिशा निर्देश दिया ।