ब्यावरा: राजगढ़ जिले में कांग्रेस 9 अप्रैल को करेगी कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव: जिला पंचायत अध्यक्ष
राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया ने मंगलवार को शाम 6:00 बजे करीब वीडियो जारी करते हुए कहा कि एक तरफ मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार किसान वर्ष मना रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकार किसानों से वसूली कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान विरोधी सरकार को जगाने के लिए 9 अप्रैल को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेटका घेराव किया जाएगा।