डोलरिया: डोलरिया विधायक ने मलोथर निवासी हरिशंकर प्रसाद के निधन पर उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी
मलोथर निवासी हरिशंकर प्रसाद के निधन उपरांत शनिवार को डोलरिया विधायक प्रेमशंकर वर्मा उनके निवास पहुंचे और दिवंगत के परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने स्व. हरिशंकर प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।