धार: कलेक्टर और एसपी ने कृषि उपज मंडी का जायजा लिया, किसानों को दिक्कत न हो- कलेक्टर
Dhar, Dhar | Oct 30, 2025 धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व एसपी मयंक अवस्थी धार की कृषि उपज मंडी पहुंचे। मंडी में कलेक्टर ने भावान्तर भुगतान योजना के तहत की गई व्यस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंडी प्रशासन को निर्देश दिए कि किसानों को कोई दिक्कत नही हो। मंडी में खरीदी, तुलाई व भुगतान कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो।