देवघर: विश्व जनसंख्या दिवस पर पुराने सदर अस्पताल से निकाली गई प्रभात फेरी व जागरूकता रैली
विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर प्रभात फेरी जागरूकता रैली पुराना सदर अस्पताल से शुक्रवार की सुबह 7:00 निकाली गई ।इस दौरान डॉक्टर एससीएमओ प्रमोद शर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। जिसमें नारा लगाते हुए एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा लोगों को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूक कराया गया। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए रैली टावर चौक तक पहुंची।