समस्तीपुर: समस्तीपुर में सरस्वती पूजा के लिए मूर्ति बुकिंग में गिरावट, कुम्हार समाज की स्थिति खराब
आगामी 2 फरवरी को वाली सरस्वती पूजा के लिए समस्तीपुर जिले में कुम्हार प्रजापति समाज के लोग मूर्तियों के निर्माण में जुटे हुए हैं, लेकिन इस बार बुकिंग में पहले जैसी रौनक नहीं दिखाई दे रही है। मूर्तिकार अब तक अर्ध निर्मित मूर्तियों को तैयार करने में लगे हैं, ताकि जब ग्राहक आएं तो वे इन मूर्तियों को देख सकें और बुकिंग करवा सके।