गुना नगर: म्याना: NH-46 भदौरा के पास दर्दनाक हादसे में हलवाई की मौत, साथी लापता, पुलिस जांच में जुटी
गुना के पुरानी छावनी निवासी हलवाई गुलाब सिंह पाल की म्याना मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साथी राहुल के साथ बदरवास काम के लिए जा रहे थे। हादसा रात 11-12 बजे के बीच हुआ। गुलाब सिंह को अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं राहुल लापता है और उसका मोबाइल बंद है, पुलिस जांच में जुटी है।