पथरिया: बरखेड़ा जयसिंह में युवक के ऊपर खौलता पानी डालकर जिंदा जलाने का प्रयास, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर, एसपी ने न्याय की गुहार
पथरिया थाना क्षेत्र के बरखेड़ा जयसिंह गांव में बुधवार को एक युवक पर खौलता पानी डालकर जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया। गंभीर रूप से झुलसे हरि सिंह (40) का प्राथमिक उपचार पथरिया स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इसके बाद परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी माधव सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ASP सुजीत सिंह भदौरिया ने कार्यवाही के निर्देश दिए।