सिमरी: सिद्धिपुर गांव के बधार में भीषण आग, 33 बीघा गेहूं की फसल जली, किसानों को भारी नुकसान
Simri, Buxar | Apr 14, 2026 सिद्धिपुर गांव के बधार में मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 33 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में सियाराम यादव, मुनिलाल यादव, धीरज यादव, धुरान यादव समेत आधा दर्जन किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।।