बंशीधरनगर (नगर उंटारी): मातृ दिवस पर बिरला ओपन माइंड्स स्कूल मातृ स्नेह से सराबोर, बच्चों ने धोए मां के चरण
श्री बंशीधर नगर के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने मां के चरण धोकर पुष्प अर्पित किए, जिससे माहौल भावुक हो उठा। कविता, गीत, नृत्य और भाषण के जरिए बच्चों ने मां के प्रति अपना प्रेम जताया। वहीं माताओं ने भी रैंप वॉक, समूह नृत्य और गीत प्