पुरोला: पंचगाई पट्टी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सोमेश्वर देवता का सावन मेला धूमधाम से मनाया गया,
मेले के पहले दिन सोमेश्वर देवता की देवडोली कों मंदिर से बाहर निकालकर विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर महिलाओं ने रासो तांदी नृत्य किया। वहीं मेले मे दूरदराज गांव से आए मेहमानों का परांपरिक तरीके से स्वागत किया। देवता के मेले के मुख्य आकर्षण केंद्र उनके पश्वा और बाजगी समुदाय की ओर से किया जाने वाला फुतड़ी और कफुवा नृत्य होता है।