देवरी: देवरी मछरिया पहुंच मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार पुल से नीचे गिर गया, मौके पर ही मौत
Deori, Sagar | Apr 12, 2025 देवरी थाना अंतर्गत देवरी -मछरिया पहुंच मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार बाइक सहित पुल से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे देवरी से अपनी ससुराल नंदना के लिए जा रहे मुन्ना पिता सत्तर सिंह गौड़ उम्र 50 साल निवासी ढिलवार थाना महाराजपुर मछरिया के पास बड़े पुल से बाइक सहित करीब 15 फुट नीचे गिर गए है। जिससे मौके पर मौत हो गई।