गढ़मुक्तेश्वर: मोहल्ला माधापाडा निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा कराया दर्ज
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माधापाडा निवासी मोहसिना ने थाने में तैयारी देकर बताया कि उसके मामा के बेटे शादाब का घर पर आना-जाना था। उसने मुझे प्रेम जाल में फंसा लिया। यह बात मैंने अपने परिजनों को बताई तो शादाब व मेरे परिजनों ने 21 दिसंबर 2024 को तहसील बुलंदशहर में शादी का पंजीकरण कराया और उसके बाद निकाह करा दिया।