हरसूद: मूंग की फसल सूखने से किसान परेशान, सिंचाई परियोजना से पानी छोड़ने की मांग
मंगलवार दोपहर 1 बजे के लगभग नया हरसूद में आहूत जनसुनवाई में कृषक ने हरसूद एसडीएम से मूंग की फसल हेतु सिंचाई परियोजना का पानी छोड़ने की मांग की। कृषक ने हरसूद एसडीएम आरसी खतेडिया को सौंपे आवेदन में बताया कि खेत में लगी मूंग की फसल सूख रही है। कृषक ने बताया कि राम टेकरा में सिंचाई परियोजना का पानी नाले में नहीं छोड़ने के कारण मूंग की फसल सूख रही है।