सहारनपुर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन शांतिपूर्ण संपन्न, एसएसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का तीसरा और अंतिम दिन बुधवार शाम 5 बजे दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापक इंतजाम किए थे।