मंझनपुर: कौशाम्बी में काउंसलिंग से टूटते रिश्तों को मिला नया जीवन, दंपति में हुआ भावनात्मक मेल-मिलाप
पारिवारिक विवादों के बीच रिश्तों को संवारने में परिवार परामर्श केंद्र की भूमिका एक बार फिर प्रभावी साबित हुई। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में केंद्र की टीम एवं काउंसलर सुरेश जायसवाल ने 07 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए काउंसलिंग की, जिसमें एक अहम मामले में बिखरते दांपत्य संबंध को फिर से जोड़ने में सफलता मिली।