कैराना: कांधला के इस्लामपुर घसौली गांव में व्यक्ति पर झूठे केस में फंसाने की साजिश का आरोप, थाने पहुंचे दर्जनों लोग
कांधला थाना के इस्लामपुर घसौली निवासी दर्जनों ग्रामीण थाने में पहुंचे। गुरुवार प्रात: करीब आठ बजे ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने देर रात थाने में पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति ग्रामीणों को गौकशी जैसे झूठे मामलों में फंसाने की साजिशें रच रहा है, जिस कारण ग्रामीण परेशान हैं।