पूरनपुर: सुपर मार्केट में संचालित आइलेट्स के संचालकों ने युवक से अमेरिका भेजने के नाम ठगे लाखों रुपए
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुझा खुर्द निवासी बलजिंदर सिंह ने बताया पूरनपुर के सुपर मार्केट में संचालित आइलेट्स संचालकों ने उसके भतीजे हरप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह को अमेरिका भेजने के नाम पर 35 लाख रुपए तय किए थे। परिजन अपनी जमीन और जेवर बेचकर लगभग 65.25 लाख की धनराशि दे चुके हैं।युवक ने वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी दी है।