छबड़ा: हरनावदाशाहजी पुलिस थाने को मिली नई बोलेरो गाड़ी, पुरानी जीप की गई जमा
Chhabra, Baran | Mar 22, 2025 हरनावदाशाहजी कस्बे के छीपाबड़ौद मार्ग स्थित पुलिस थाने को पुलिस विभाग की ओर से नई बोलेरो गाड़ी मिली।पहले पुलिस थाने मे जीप थी जो अब कंडम होने की कगार पर थी।नई गाड़ी मिलने पर थाना परिसर में विधिवत पूजा की गई। अब किसी वारदात, अप्रिय घटना या दुर्घटना होने पर पुलिस को मौके पर पहुंचने में आसानी होगी। इसके पहले भी 112 आपातकालीन तकनीक से लैस बोलोरो गाड़ी मिल चुकी।