कलेक्टर साकेत मालवीय ने शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे मुंगावली जनपद की ग्राम पंचायत मल्हारगढ़ पहुंचकर ऐतिहासिक मल्हारगढ़ किले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किले की पुरातात्विक धरोहरों को देखा और उनके संरक्षण व संवर्धन के लिए उचित प्रबंधन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने नल-जल योजना के तहत गांव में हो रही पेयजल आपूर्ति की भी जानकारी ली।