लोहरदगा: पानी व बिजली संकट को लेकर भाजपा करेगी आंदोलन, जनता की समस्याओं पर समझौता नहीं: संगीता कुमारी, नगर मंडल अध्यक्ष
लोहरदगा भाजपा नगर मंडल की संरचनात्मक बैठक गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे लोहरदगा अटल भवन में नगर मंडल अध्यक्ष संगीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।