हरदा: ग्राम जिजगाव खुर्द में सोयाबीन की बुवाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी
Harda, Harda | Jun 30, 2026 जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम जिजगाव खुर्द में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने खेत में ट्रैक्टर से सोयाबीन की बुवाई कर रहा था। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।