दुर्ग: दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र के जुनवानी स्थित होटल क्राउड में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित करने का मामला
Durg, Durg | Dec 23, 2025 दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र के जुनवानी स्थित होटल क्राउड में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होटल में दबिश दी, जहां बाहर से आई दो युवतियां मौजूद मिलीं। इस मामले में होटल मैनेजर के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।