गुना नगर: जिले के शासकीय शिक्षकों ने TET की अनिवार्यता के खिलाफ खोला मोर्चा, जमकर की नारेबाजी कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
गुना जिले के शासकीय शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ 18 जून शाम को प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री राज्य शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को गुना में ज्ञापन दिया है। शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय सहित कई विषयों को उठाते हुए विरोध किया और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है।