चक्रधरपुर: चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में चार चिकित्सकों के भरोसे मरीज, प्रतिदिन 175 से 200 मरीज पहुंच रहे अस्पताल
चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल इन दिनों चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा हैl अस्पताल में महज चार चिकित्सकों के भरोसे ओपीडी समेत मरीजों के इलाज की व्यवस्था संचालित हो रही हैl प्रतिदिन करीब 175 से 200 मरीज इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंच रहे हैंl मरीजों में सर्दी-खांसी, डायरिया, मलेरिया समेत विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल हैंl