कानपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सस्ते आवास के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाकर 17 अप्रैल तक की गई
कानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत सस्ते आवास के लिए 17 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने रविवार 11 आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। केडीए ने विभिन्न योजनाओं में कुल 205 रिहायशी फ्लैट बिक्री के लिए जारी किए हैं। चार आवासीय योजनाओं में रिक्त प्लॉटों के आवेदन की प्रक्रिया शुरू है।