नोहर: नोहर भगवान श्री परशुराम पार्क में श्री राम कथा का आयोजन जारी, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
नोहर भगवान परशुराम पार्क में राम कथा का भावपूर्ण प्रसंग भगवान परशुराम पार्क में चल रही श्री राम कथा में पूज्य स्वामी श्री गोविंद दास जी महाराज ने राम वनवास एवं केवट संवाद का अत्यंत भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी के वनगमन तथा केवट की अद्भुत भक्ति का दृश्य मार्मिक रहा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे