झांसी: तारीख पर कोर्ट गए व्यक्ति ने खाया था विषाक्त,उपचार के दौरान हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Mar 17, 2024 निवाड़ी जिले के पायखेरा का रहने वाला देवेंद्र खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। देवेंद्र का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। पिछले दिनों देवेंद्र अपनी तारीख पर कोर्ट गया हुआ था, जहां उसने विषाक्त खा लिया था। उसे उपचार हेतु झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने रविवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।