धनौरा: गजरौला में प्रीपेड स्मार्ट मीटर से परेशान किसानों की भारतीय किसान यूनियन की बैठक का हुआ आयोजन
गजरौला में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों ने जबरन मीटर लगाने पर नाराजगी जताई। भाकियू नेताओं ने इस कदम को किसानों का उत्पीड़न बताया और इसके खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। बैठक में गन्ने की उचित खरीद, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा और गैस किल्लत जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।