बेगूसराय के बरौनी-तेघड़ा में जन्माष्टमी मेले की धूम, बाहर से आने लगे लोग
बेगूसराय के बरौनी और तेघड़ा में ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। जिले के अलावा समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोकामा, खगड़िया समेत कई जिलों से लोग मेला देखने के लिए पहुंचने लगे हैं। श्रद्धालु अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचकर मेले का आनंद लेने की तैयारी में हैं। वहीं बरौनी के बाजारों में भी जन्माष्टमी को लेकर काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। बाल गोपाल की पोशाक, मुकुट, झूले और सजावट की सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस बार तेघड़ा का जन्माष्टमी मेला शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिससे आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्सुकता है।
#Begusarai #BegusaraiNews #BiharNews #Barouni #Teghra #Janmashtami #JanmashtamiMela #KrishnaJanmashtami #BiharUpdates #begusaraiexpressbihar