जलेसर: जलेसर तहसील गेट पर दो दिन से खुला मैनहोल, राहगीरों के लिए बना खतरा, वीडियो आया सामने, अधिकारी बेखबर
Jalesar, Etah | May 15, 2026 एटा के जलेसर तहसील मुख्यालय के मुख्य गेट पर पिछले दो दिनों से एक नाली का मैनहोल खुला पड़ा है। इस खुले मैनहोल के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शुक्रवार शाम एक बाइक सवार इस खुले मैनहोल में गिरने से बच गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। यह घटना तहसील के अधिकारियों और नगर पालिका की घोर लापरवाही को उजागर करती है।