झालावाड़ की गागरिन गांव में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर गंभीर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार को 3:00 बजे बताया कि गांव की रहने वाली मानस बाई के साथ उसका शराबी पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता है।