बिलासपुर सदर: बिलासपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे की तैयारियां तेज
6 अक्तूबर को बिलासपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के एक दिवसीय दौरे को लेकर उपायुक्त ने सभी विभागों को समयबद्ध और प्रोटोकॉल के तहत तैयारियां पूरी करने के कड़े निर्देश दिये। सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात समेत हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।