शाजापुर: आज शाम को शाजापुर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, किये जा रहे सुरक्षा इंतजाम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम को शाजापुर आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बापू की कुटिया स्थित हेलीपैड पर भी तैयारी जोरों पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव इंदौर से हेलीकॉप्टर से शाजापुर की बापु की कुटिया स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।