शाजापुर: मक्सी उपकेंद्र तहसील कार्यालय परिसर में कई दिनों से रह रही अज्ञात वृद्ध महिला को शाजापुर वृद्धआश्रम किया गया शिफ्ट
मक्सी उप तहसील कार्यालय परिसर में कई दिनों से रह रही अज्ञात वृद्ध महिला को नायब तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया के प्रयास से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मक्सी के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा और महिला पुलिस एवं चौकीदारों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से इलाज के बाद अज्ञात वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम में शिफ्ट किया गया। जहां वृद्ध महिला बेहद खुश है।