शाजापुर: शाजापुर में निकले दुलदुल के जुलूस, बड़ी संख्या में शामिल हुए मुस्लिम समाजजन
शाजापुर में मोहर्रम पर्व के तहत दुल दुल के जुलूस निकाले गए। आयोजन देर रात तक चला। शहर के अलग अलग हिस्सों से जुलूस निकले जो शहर के बड़ा चौक तक आए। जुलूस में अखाड़े के युवाओं ने करतब भी दिखाए। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल रहे। देर रात तक यह कार्यक्रम चला। प्राप्त जानकारी अनुसार शाजापुर में करीब आधा दर्जन दुलदुल के जुलूस निकले।