शाजापुर: मकान के ऊपर काम कर रहे मजदूर को लगा करंट, उपचार के लिए निजी अस्पताल में कराया भर्ती
शाजापुर शहर के दशहरा मैदान में एक मकान के ऊपर काम कर रहे मजदूर मुन्ना निवासी महूपुरा शाजापुर को अचानक करंट लग गया। करंट लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। जिस पर उसे उपचार के लिए शाजापुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवास रेफर कर दिया गया। लोगों का कहना है कि विद्युत तार घरों के आसपास से निकले हैं।