सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के द्वारा थाना गढ़वा का किया गया वार्षिक निरीक्षण।
जिला सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के द्वारा थाना गढ़वा का किया गया वार्षिक निरीक्षण।इस दौरान थाना मलखाना शस्त्रगार रिकॉर्ड रूम हवालात आदि चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित होने वाले रजिस्टरों को चेक किया गया और रजिस्टर संधारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त स्टाफ की गुजारिश सुनी गई।